May 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

हल्द्वानी: जरूरी खबर: श्रम कार्ड के नवीनीकरण के लिए यह रहेगा समय, देखें

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। श्रम विभाग कार्यालय में श्रम कार्ड के नवीनीकरण का कार्य हो रहा है। जिस पर लोगों की लंबी भीड़ लग रही है।

श्रम कार्ड का हो रहा नवीनीकरण

इसी संबंध में जरूरी जानकारी सामने आई है। नैनीताल रोड स्थित श्रम कार्यालय में काउंटर पर पहले सुबह 10 से शाम पांच बजे तक पंजीकरण होते थे। यह समय अब 9 बजे से शाम 7 बजे तक कर दिया है। विभाग ने पंजीकरण काउंटर पर कार्य का समय तीन घंटा बढ़ा दिया है।

समय में इजाफा

दरअसल श्रम विभाग की ओर से पंजीकृत श्रमिकों को कंबल, छाता समेत अन्य सामान वितरित किया जा रहा है। जिस पर श्रम कार्ड का नवीनीकरण भी हो रहा है। नवीनीकरण के लिए लोगों की लंबी कतारें लग रही है। इसी के चलते समय में इजाफा किया गया है।