अल्मोड़ा: यात्रियों से  अधिक किराया वसूल रहे टैक्सी चालकों पर की गई कार्यवाही, पुलिस व परिवहन विभाग ने मिलकर चलाया संयुक्त अभियान

टैक्सी चालकों द्वारा यात्रियों से अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर लोधिया बैरियर के पास
पुलिस व  परिवहन विभाग ने मिलकर संयुक्त अभियान चलाया । जिसके अन्तर्गत 04 वाहन चालकों का कोर्ट चालान किया गया और कुल 16 वाहन चालकों का मोटर वाहन अधिनियम में चालान कर, कुल 6000 रु0 जुर्माना वसूला गया ।

हल्द्वानी – अल्मोड़ा के बीच चलने वाले करीब 50-60 टैक्सी वाहनों को चैक किया गया

आज दिनांक 9/06/2022 को इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सिंह सामंत द्वारा परिवहन विभाग के साथ मिलकर संयुक्त चैकिंग के दौरान टैक्सी चालकों द्वारा यात्रियों से अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर लोधिया बैरियर के पास संयुक्त चैकिंग के दौरान हल्द्वानी – अल्मोड़ा के बीच चलने वाले करीब 50-60 टैक्सी वाहनों को चैक किया गया, जिसमे से अधिक किराया वसूलकर परमिट की शर्तो का उल्लंघन करने पर 04 वाहन चालकों का कोर्ट चालान किया गया।

कुल 6000 रु0 जुर्माना वसूला गया

चैकिंग के दौरान  कुल 16 वाहन चालकों का मोटर वाहन अधिनियम में चालान कर, कुल 6000 रु0 जुर्माना वसूला गया ।