अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के एसएसजे विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए जरूरी जानकारी है।
प्रवेश पत्र जारी
मिली जानकारी के अनुसार एसएसजे विवि में एलएलबी व एलएलएम में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा कल 12 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। इसके लिए विवि की ओर से प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश पत्र समर्थ पोर्टल पर जारी किए गए हैं। जहां से अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।