अल्मोड़ा: यहाँ खिला 15 साल बाद दुर्लभ सफेद बुरांश का फूल, जानें


अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ रानीखेत में सफेद बुरांश का फूल खिला हुआ मिला है। 15 साल बाद यह दुर्लभ फूल खिला है।

सफेद बुरांश के खिले फूल-

बुरांश उत्तराखंड का राज्य पुष्प है। यहां लाल बुरांश का फूल काफी खिलता रहता है। जो इन दिनों पेड़ों में खिल रहे हैं। लेकिन सफेद बुरांश के दर्शन बेहद दुर्लभ हैं। क्योंकि ये आमतौर पर उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ही खिलता है। सफेद बुरांश की यह प्रजाति रोडोड्रेंड्रॉन कैंपेनुलेटम है। 15 साल बाद इस पर एक बार फिर सफेद फूल खिले हैं।