अल्मोड़ा: आकाशवाणी,अल्मोड़ा द्वारा आर जे टैलेंट हंट हेतु ऑडिशन प्रतियोगिता का यहाँ होगा आयोजन

सोबन सिंह जीना परिसर,अल्मोड़ा की अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो  इला साह ने कहा कि प्रसार भारती आकाशवाणी,अल्मोड़ा  द्वारा आर जे टैलेंट हंट हेतु  आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत युवा मन को अभिव्यक्ति  प्रदान करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आल इंडिया रेडियो जी नेक्स्ट की परिकल्पना के आधार पर एक ऑडिशन प्रतियोगिता आयोजित हो रही है।

27 और 28 दिसम्बर,2021 को प्रातः 11 बजे उपस्थित होकर अपना ऑडिशन दे सकते हैं

प्रो साह ने आगे बताया कि विद्यार्थी समाजशास्त्र विभाग में 27 और 28 दिसम्बर,2021 को प्रातः 11 बजे उपस्थित होकर अपना ऑडिशन दे सकते हैं।  इस प्रतियोगिता के लिए मेरे सपनों का भारत, शक्तिमती नारी-,भविष्य की नारी, युवाओं के प्रतिरूप,भारत का निर्माण (कौशल सम्पन्न भारत), भारतीय मूल्य एवं संस्कार,बढ़ता हुआ भारत विषय रखे गए हैं।