अल्मोड़ा: फायर सीजन को लेकर अलर्ट, बताएं आग से बचाव के गुर

अल्मोड़ा: “सुरक्षित विद्यालय–सुरक्षित अस्पताल, अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज” के संकल्प के साथ जनपद अल्मोड़ा में अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत व्यापक अभियान चलाया गया।

दी यह जानकारी

जिसमें फायर सीजन की चुनौतियों को देखते हुए अल्मोड़ा और रानीखेत फायर स्टेशनों की टीमों ने विभिन्न अस्पतालों में पहुंचकर कर्मचारियों को आग की रोकथाम और आपातकालीन स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण दिया। जिसमें कल रानीखेत क्षेत्र  प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गणेश चंद्र के नेतृत्व में टीम ने बाबा हेडाखान आयुर्वेदिक हॉस्पिटल, भोले बाबा हॉस्पिटल और सीएचसी ताड़ीखेत में मॉक ड्रिल की।वहीं अल्मोड़ा क्षेत्र में प्रभारी स्टेशन अधिकारी मुकेश चंद्र चतुर्वेदी के निर्देशन में जीवन ज्योति हॉस्पिटल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाड़ेछीना में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए। अग्निशमन टीमों ने अस्पताल के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय त्वरित प्रतिक्रिया देने के तरीके सिखाए।