अल्मोड़ा: इस दिन होगी अखिल भारतीय पूर्व सैनिकों की बैठक, की यह अपील

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अल्मोड़ा की एक मासिक बैठक आयोजित होनी है।

07 मई को होगी बैठक

यह मासिक बैठक आगामी 07 मई को आयोजित होगी। यह बैठक 11:00 बजे नन्दा देवी कार्यालय में होगी। जिसमे पूर्व सैनिकों के कल्याण कारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया जाएगा। इस संबंध में परिषद के अध्यक्ष कैप्टन केशव दत्त पाण्डेय ने सभी पूर्व सैनिको से अपिल की है कि अधिक से अधिक संख्या में आए।

जताया आक्रोश

इसके साथ पूर्व सैनिकों ने कहा कि नैनीताल जिले में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने के आरोपी को सख्त से सख्त सजा होनी चाहिए। ताकि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो सकें। इस घटना पर पूर्व सैनिकों ने कड़ा आक्रोश जताया है।