अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति का मंगलवार को धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान समिति से जुड़े विभिन्न संगठनों के लोग शामिल रहे। सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। साथ ही शासनादेश जारी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
जब तक डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी नहीं होता तब तक धरना प्रदर्शन रहेगा जारी
अल्मोड़ा नगर के मालरोड स्थित गांधी पार्क में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए समिति के संयोजक व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि संघर्ष समिति विगत कई वर्षों से डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी करने की मांग कर रही है। लेकिन सरकार की ओर से इस पर गौर नहीं किया जा रहा है। सरकार जनता की परेशानी को बढ़ाते जा रही है। कहा कि भाजपा सरकार के इस रवैये से आम जनता परेशान है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी नहीं होता तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
मौजूद रहे
यहां धरना प्रदर्शन में हेम चंद्र तिवारी, आनंद बगड़वाल, शहाबुद्दीन, हर्ष कनवाल, चंद्र कांत जोशी, हेम चंद्र जोशी, पीतांबर पांडे, पन्ना लाल, महेश चंद्र आर्या, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, ललित मोहन पंत, प्रताप सिंह सत्याल, आनंदी वर्मा, भारत रत्न पांडेय, अवनी अवस्थी, एमसी कांडपाल, सुनयना मेहरा, चंद्रमणि आदि मौजूद रहे।