अल्मोड़ा: पोस्ट आफिस बचत खाते से इतने हजार रूपये गबन करने का आरोप, जाने क्या है मामला

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पोस्ट आफिस से एक पोस्टमास्टर पर 98 हजार रुपये गबन करने का आरोप लगा है।

न्यायालय में दिया था प्राथना पत्र

मिली जानकारी के अनुसार ब्लाक के बरलगांव निवासी हर्ष सिंह ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें कहा कि उनका पोस्ट आफिस गनाई में बचत खाता है। उन्होंने अपने बचत खाते में 24 जुलाई 2023 को 49 हजार और 25 जुलाई 2023 को 49 हजार रुपये जमा करने के लिए तत्कालीन पोस्टमास्टर कृपाल मनराल को नकद दिए। जब उन्होंने पासबुक में इंट्री की तो उनके खाते में पैसा जमा नहीं किया गया था। शिकायत करने पर आश्वासन मिला। लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई। जिसके बाद परेशान होकर वह न्यायालय के शरण में गये।

जांच की शुरू

अब पीड़ित की गुहार के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वाराहाट के आदेश पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध बीएनएस की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। जांच शुरू कर दी है।