अल्मोड़ा: नजूल भूमि में बाहरी व्यक्तियों के अवैध कब्जे का आरोप, खत्याड़ी के ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंप उठाई जांच की मांग

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नगर से सटे ग्राम पंचायत खत्याड़ी के ग्रामीणों ने नजूल भूमि में अवैध कब्जा का आरोप लगाया है। मामले में ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंप जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई है। मांग पूरी नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी।

क्रयदाता की ओर से खरीदी गई जमीन के बजाय नजूल भूमि में किया जा रहा कब्जा

ज्ञापन में कहा कि ग्राम पंचायत खत्याड़ी के होली एंजिल स्कूल और अन्य वनीकरण वाली भूमि पर बाहरी व्यक्तियों की ओर से अवैध कब्जा कर भवन निर्माण किया जा रहा है। वहीं आरोप लगाया कि क्रयदाता की ओर से खरीदी गई जमीन के बजाय नजूल भूमि में कब्जा किया जा रहा है। कहा कि मामले में कई बार शासन-प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। जिससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।

कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन को होंगे बाध्य

कहा कि जल्द नजूल भूमि में अवैध कब्जे की जांच समेत कार्रवाई नहीं की गई तो, समस्त ग्रामीण उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

मौजूद रहे

ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख हवालबाग आनंद सिंह कनवाल, प्रधान राधा देवी, अमित कनवाल, राजेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान हर्ष कनवाल, पूर्व जिला पंचायत जगत कनवाल, प्रताप सिंह कनवाल, देवेंद्र सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।