अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अल्मोड़ा जनपद में जिला पंचायत चुनाव के प्रभारी धीरेंद्र प्रताप कल 30 जून को अल्मोड़ा दौरे पर आ रहें हैं।
दी यह जानकारी
जिसमें वह कल से राज्य में होने वाले जिला पंचायत चुनाव में अल्मोड़ा जनपद के प्रत्याशियों के चयन पार्टी की चुनावी रूपरेखा और रणनीति को लेकर जिले का व्यापक दौरा करेंगे। वहीं पार्टी के अल्मोड़ा जिले में सुविधा के लिए बनाए गए दो जिलों अल्मोड़ा और रानीखेत की जिला कांग्रेस कमेटी को भी संबोधित करेंगे।
लेंगे यह बैठक
अल्मोड़ा रवाना होने से पहले प्रताप ने कहा कि वह लगातार अल्मोड़ा जनपद के नेताओं के संपर्क में हैं और उन्होंने आगामी जिला पंचायत चुनाव को लेकर पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व मंत्री रणजीत सिंह रावत, पूर्व पार्टी उम्मीदवार गंगा पंचोली हार्मोड़ा, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज गुड्डू, रानीखेत कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक किरोला समेत यहां के अधिकांश बड़े नेताओं से व्यापक चर्चा की है और इस संबंध में ब्लॉक अध्यक्षों से भी बात कर रहे हैं। अल्मोड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज (गुड्डू) ने यह जानकारी देते हुए बताया कि धीरेंद्र प्रताप 1 जुलाई को अल्मोड़ा और रानीखेत में सुबह और शाम को पार्टी नेताओं की बैठक लेंगे।