विगत वर्षों की भाँति दिनांक 19/11/2021 को कार्तिक पूर्णिमा और गुरुनानक जयंती के अवसर पर अल्मोड़ा बाजार बंद रहेगा। इस संबंध में नगर व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष कार्तिक साह ने जानकारी दी।
दी बधाई-
इसके साथ ही नगर व्यापार मंडल ने सभी व्यापारियों को कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरुनानक जयंती की अग्रिम बधाई दी है।
यह लोग रहे उपस्थित-
इस बैठक में व्यापार मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद, नगर व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, प्रत्येश पाण्डे, अनिता रावत, मयंक बिष्ट, अमन नज़र, राहुल विष्ट उपस्थित रहे।