अल्मोड़ा: यूक्रेन में फसी अल्मोड़ा की बेटी लिपिका ने वीडियो जारी कर भारत सरकार से मांगी मदद

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन में कई उत्तराखंडी छात्र फसे हुए हैं। उन्होंने पिछले 24 घंटे से कुछ भी खाया-पिया नहीं है। छात्रों ने भारत सरकार से जल्द से जल्द मदद पहुंचाने की अपील की है। अल्मोड़ा की बेटी दीपिका भी यूक्रेन के निप्रो शहर में फसी है।

यूक्रेन से बाहर निकालने की लगाई गुहार:

नगर की ब्राइड इन कॉर्नर निवासी लिपिका चौहान ने वीडियो जारी कर भारत सरकार से उन्हें यूक्रेन से निकालने की गुहार लगाई है।

यूक्रेन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है:

लिपिका ने बताया कि वह यूक्रेन के पश्चिमी सीमा से बहुत दूर निप्रो शहर में रहते हैं। लिपिका ने यह भी बताया की धीरे-धीरे उनके खाने-पीने के संसाधन समाप्त होते जा रहे हैं।

लिपिका ने भारत सरकार से मदद पहुंचाने की अपील की:

लिपिका ने बताया कि हम सभी भारतीयों के लिए कोई स्पेशल फ्लाइट की व्यवस्था नहीं की गई है। 26 फरवरी की उनकी फ्लाइट थी, लेकिन यहां स्थिति ऐसी है कि एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए कोई संसाधन नहीं है, जबकि एयरपोर्ट पहुंचने के लिए काफी समय लगता है। लिपिका ने कहा यहां रहना बहुत ही कठिन है। सांस लेने तक में परेशानी हो रही है। भारत सरकार से मदद की अपील कर कहा की हम सभी उत्तराखंड के छात्रों और अन्य भारतीयों को यहां से जल्द से जल्द निकाले।