अल्मोड़ा: प्रदेश की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को निकली आक्रोश रैली, उठाई यह मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में एक बार फिर अंकिता को इंसाफ दिलाने की मांग तेज हो गई है। प्रदेश की बेटी अंकिता भंडारी केस को लेकर प्रदेशभर में गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

इसी क्रम में अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग को लेकर आज गुरुवार को विभिन्न संगठनों ने शक्ति प्रदर्शन किया। रैली के दौरान पूरा शहर अंकिता को न्याय दो, सीबीआई जांच कराओ और दोषियों को सजा दो के नारों से गूंज उठा। इस आक्रोश रैली में महिलाओं, युवाओं और विभिन्न सामाजिक संगठन शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी के माता-पिता लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी आवाज को दबाने का काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने से साथ ही जब तक दोषियों को सजा नहीं कराई जाती, तब तक आम जनता चुप नहीं बैठने वाली।

रहें मौजूद

इस मौके पर पीसी तिवारी, विनय किरौला, मौहम्मद शाकिब, नारायण राम गोपाल राम किरन आर्य, प्रकाश चंद्र हेमचंद्र पांडे, राजू गिरी, भावना पांडे, भारती पांडे, जीवन चंद्र, ईश्वरी दत्त जोशी, सुनीता पांडे दयाकृष्ण कांडपाल जगत रौतेला विनोद तिवारी-संचालक राष्ट्रनीति यूट्यूब चैनल, गिरीश नाथ गोस्वामी-केन्द्रीय सचिव उत्तराखंड क्रांति दल, भास्कर भौर्याल, मनोज बिष्ट, भुवन कठैत, नीमा आर्या, आशीष जोशी, नीरज पंत, वैभव जोशी, सुशील शाह, ललित मोहन जोशी मौजूद रहें।