April 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: शिक्षा संकाय में साप्ताहिक सामुदायिक कार्यशाला के चतुर्थ दिवस पर पॉलीथीन उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय में साप्ताहिक सामुदायिक कार्यशाला के चतुर्थ दिवस के अवसर पर पॉलीथीन उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम का क्रियान्वयन रामलीला मैदान ग्राम खत्याड़ी में किया गया।

नुक्कड़ नाटक तथा फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता से लोगों को जागरूक किया गया

जिसमें बी.एड. के विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक तथा फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों एवं ग्रामीण व्यक्तियों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर अतिथि व्याख्याता वरिष्ठ क्षय रोग अधिकारी अल्मोड़ा डॉ. प्रांशु डेनियल द्वारा महिला स्वास्थ्य विषय पर चर्चा की गई।

क्षय रोग के विषय में  जागरूक किया

चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूनम भट्ट ने क्षय रोग के विषय में सभी को जागरूक किया। वरिष्ठ स्वास्थ्य पर्यवेक्षक आनंद मेहता द्वारा क्षय रोग के उपचार के साथ-साथ स्वास्थ्य से जुड़े गंभीर विषयों पर वार्तालाप की गई। कार्यशाला में मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति उत्तराखंड से आए अतिथि व्याख्याता मास्टर ट्रेनर प्राकृतिक खेती  भास्करानंद द्वारा उत्तराखंड में प्राकृतिक खेती के महत्व को बताया गया।

कृषि में शिक्षा का महत्व बताते हुए फसलों के उच्च पैदावार हेतु उचित सुझाव दिए गए

मुख्य सलाहकार  आनंद सिंह बिष्ट द्वारा कृषि में शिक्षा का महत्व बताते हुए फसलों के उच्च पैदावार हेतु उचित सुझाव दिए गए। मुख्य संयोजक महिला  भावना तिवारी द्वारा कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को उजागर किया गया। जिसके माध्यम से समस्त विद्यार्थी एवं ग्रामीण अपने पर्यावरण व कृषि को संरक्षित रखने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे

इस कार्यक्रम में शिक्षा संकाय की विभागाध्यक्षा प्रो. भीमा मनराल, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रिज़वाना सिद्दीकी, डॉ. देवेंद्र चम्याल, अंकिता,  सरोज जोशी,  ललिता रावल, डॉ. पूजा प्रकाश तथा समस्त बी.एड. के विद्यार्थी मौजूद रहे।