अल्मोड़ा: ग्राम पंचायत तलाडबाड़ी में आयोजित हुई खुली बैठक, विकास कार्यों के पास हुए प्रस्ताव

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में
विकासखंड हलवाबाग के ग्राम पंचायत तलाडबाडी में सोमवार को खुली बैठक आयोजित हुई।

की यह घोषणा

इस बैठक में समस्याओं और स्वच्छता, पेयजल, नालों, सीसी खड़जो समेत कई विकास कार्यों के प्रस्ताव पास हुए। इस बैठक में ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को रखा। वहीं, स्वच्छता पर ग्राम प्रधान राधा बिष्ट ने सीवर का पानी गांव के बीचोंबीच छोड़े जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। साथ ही सीवर का गंदा पानी छोड़ने वालों में चालानी कार्रवाई किए जाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता के लिए स्वच्छक मित्र कि नियुक्ति को भी सभी के सहमति से प्रस्ताव पारित किया गया। इधर, जिला पंचायत सदस्य खत्याड़ी ममता कनवाल ने ग्राम पंचायत में विभिन्न विकास योजना को पांच लाख रुपये की घोषणा की गई।

रहें मौजूद

इस बैठक में पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख आनंद कनवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य जमन सिंह, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रश्मि सुप्याल, पूर्व प्रधान किशन बिष्ट, वार्ड सदस्य पूनम बिष्ट, अंजीता बिष्ट, पूजा बिष्ट, दीपा बिष्ट, गीता बिष्ट समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।