अल्मोड़ा: भाजपा मंडल के नगर मंत्री पद पर नियुक्त हुए देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नगर उपाध्यक्ष व टैक्सी यूनियन के सचिव आनंद भोज

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी जनपद अल्मोड़ा जिला के जिला प्रभारी सुरेश भट्ट एवं जिलाध्यक्ष महेश नयाल की सहमति के उपरान्त अल्मोड़ा नगर मण्डल के पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की निम्नलिखित प्रकार से घोषणा की गई है।

मिली यह जिम्मेदारी

इसी क्रम में आंनद भोज को भाजपा मंडल का नगर मंत्री बनाया गया है। इससे पूर्व आनंद भोज मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा हवालबाग, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष हवालबाग व वर्तमान में नगर उपाध्यक्ष देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा एवं सचिव टैक्सी यूनियन अल्मोड़ा के पद पर नियुक्त है। भाजपा ने उनके पार्टी के प्रति निष्ठा व समर्पण भाव को देखते हुए उन्हें भाजपा मंडल के नगर मंत्री पद पर नियुक्त किया है।

जताई खुशी दी बधाई

आनंद भोज के भाजपा मंडल के नगर मंत्री पद पर नियुक्त होने पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, प्रदेश महामंत्री राज कुमार केसरवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, जिला महिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, महिला नगर उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, जिला प्रभारी यूसुफ़ तिवारी, जिला उपाध्यक्ष गोपाल दत्त मासीवाल, कमल साह, प्रकाश पपनोई, अमित पांडे,सूरज रावत, अशोक सिंह बिष्ट,मदन रावत, हिमांशु बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह, नगर उप सचिव जयप्रकाश पांडे, अमन टकवाल, जिला मंत्री दिनेश कांडपाल, दर्शन सिंह पिलखवाल, दीपक बिष्ट, दीपक नायक, ताकुला व्यापार मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह नगरकोटी महामंत्री हेमंत सुयाल, उपाध्यक्ष मुकेश वर्मा, कोषाध्यक्ष भरत पंत, बसोली व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह डंगवाल, महामंत्री चंदन सिंह बिष्ट, देघाट व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी, स्याल्दे व्यापार मंडल अध्यक्ष दर्शन जोशी, मासी व्यापार मंडल अध्यक्ष गिरीश आर्या, कसारदेवी व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह रायल, लमगड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष शुभम् कपकोटी, महामंत्री संजय सिंह बिष्ट ‘सोनू’, उपाध्यक्ष सचिन बोरा, सचिव प्रदीप ढैला, उपसचिव धैर्य बगड़वाल, कोषाध्यक्ष अमित वर्मा, मीडिया प्रभारी अर्जुन रावत, प्रचार मंत्री योगेश मलाड़ा, रानीखेत व्यापार मंडल प्रभारी बलवंत सिंह रावत, रानीखेत नगर व्यापार मंडल सदस्यता प्रमुख संदीप पाठक, जिला प्रचार मंत्री दीक्षित जोशी आदि पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।