अल्मोड़ा: राष्ट्रीय सीनियर मुए थाई चैंपियनशिप में अनिल बोरा ने जीता कांस्य पदक, अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय सीनियर मुए थाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन करने वाले अनिल बोरा, निवासी चौना गांव, दौलाघाट क्षेत्र, ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल प्रतिभा से यह गौरवपूर्ण सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि पर समस्त क्षेत्रवासियों एवं जनप्रतिनिधियों की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

क्षेत्र में खुशी की लहर

अनिल बोरा की इस सफलता से पूरे दौलाघाट क्षेत्र में खुशी की लहर है। क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी व पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख गोपाल सिंह खोलिया ने कहा कि अनिल ने यह सिद्ध कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया जा सकता है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी ।

दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख गोपाल सिंह खोलिया, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल खोलिया,कोच कुंदन बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य ज्योति खोलिया, ग्राम प्रधान रमा खोलिया, घनश्याम बोरा, जगजीवन खोलिया, शंकर बोरा,सरपंच जीवन खोलिया, राजा बोरा, रोहित खोलिया, कैलाश बोरा सहित अनेक क्षेत्रवासियों ने अनिल बोरा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।