अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में 6 सितंबर को “गूँज” नामक वार्षिक उत्सव 2024 का आयोजन किया जाएगा।
“गूँज” नामक वार्षिक उत्सव 2024
जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिरकत करेंगे। जिसके लिए सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के छात्र महासंघ अध्यक्ष वरुण कपकोटी ने गैरसैड़ में चल रहे विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर विश्वविद्यालय के होने जा रहे “गूँज” नामक वार्षिक उत्सव 2024 हेतु आमंत्रित किया।
आयोजित होंगे कार्यक्रम
अध्यक्ष वरुण कपकोटी ने बताया की मुख्यमंत्री से मुलाकात में मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दीं एवं कार्यक्रम में रहने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा विश्वविद्यालय के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा तथा संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।