अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में कल दिनांक 16 सितंबर 2025 को गोल्डन परिवार के छात्र नेता ने अपनी पूरी टीम के साथ एक ज्ञापन दिया।
दिया ज्ञापन
जिसमें छात्र हितों को लेकर कुछ मुख्य बिंदुओं को रखा गया।
प्रथम बिंदु –सर्वप्रथम विश्वविद्यालय द्वारा वर्तमान शिक्षा सत्र में शुल्क वृद्धि की गई है वह वापसी की जाए
दूसरा बिंदु–एसएसजे विश्वविद्यालय जैसे सरकारी शिक्षण संस्थान द्वारा यहां पर निम्न आय वर्ग के विद्यार्थियों का बड़ा तबका शिक्षा ग्रहण करने आता है वहां पर 800 से 1000 रुपए केवल परीक्षा शुल्क के नाम पर ले लेना न केवल पहाड़ के गरीब विद्यार्थियों पर आघात है अपितु सरकार के शिक्षित भारत के संकल्प से भी धोखा है।
तीसरा बिंदु–छात्रावास शुल्क बड़ोतरी को भी तत्काल वापसी लिया जाए तथा छात्रावास में छात्र-छात्राओं के लिए मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था भी की जाए ।
और साथ ही कहा कि एक तो विश्वविद्यालय सभी विद्यार्थियों को हॉस्टल उपलब्ध कराने में असमर्थ है और ना ही हॉस्टल के विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाएं प्राप्त होती हैं उस पर भी छात्रों पर अतिरिक्त भोज डालते हुए अचानक 7000 से 10000 जो कि ₹3000 शुल्क वृद्धि छात्र हितों के साथ कुठाराघात है ।
आंदोलन की चेतावनी
इसके साथ ही छात्र नेता प्रदीप सिंह मेहता ने कहा कि छात्र समुदाय के उक्त अत्यंत महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक कार्यवाही की जाए। साथ ही जल्द से जल्द इस पर कार्यवाही न होने पर उग्र आंदोलन करने पर पूरा छात्र संगठन व छात्र समुदाय बाध्य होगा ।
रहें मौजूद
इस मौके पर प्रदीप सिंह मेहता, रोहित मेहता, प्रिया बिष्ट, पूजा बिष्ट, हर्षित पाण्डेय आदि मौजूद रहें।