अल्मोड़ा: अन्तर्राज्यीय ज्वैलरी चोरी गैंग की एक और वांछित महिला अभियुक्ता मुरादाबाद से गिरफ्तार, गिरफ्तारी के लिए इतने हजार का इनाम था घोषित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार वांछितों की धड़पकड़ जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में सुरागरसी-पतारसी करते हुए अथक प्रयासों से अभियुक्ता ममता पत्नी धर्मेन्द्र निवासी ग्राम रूंध इकराम थाना चिकसाना भरतपुर, राजस्थान को आज दिनांक 13.05.2025 की प्रातः मुरादाबाद, उत्तर-प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। महिला अभियुक्ता ममता पूर्व में भी ज्वैलरी शॉपों में चोरी के मामलों में रेवाड़ी हरियाणा, कुरूक्षेत्र व हमीरपुर हिमाचल से जेल जा चुकी है।

पुलिस में दी थी तहरीर

दरअसल दिनांक 13 अक्टूबर 2023 को भतरौजखान निवासी एक व्यक्ति राजेश चौधरी ने तहरीर दी थी कि उनकी ज्वैलरी की दुकान से दिनांक 04 अक्टूबर को दो अज्ञात महिलाओं द्वारा सोने की ज्वैलरी चोरी कर ली हैं। जिस सम्बन्ध में थाना भतरौजखान में मु0अ0सं0- 37/2023 धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात में एफआईआर पंजीकृत की गयी थी। उपरोक्त मुकदमे में दिनांक 27.11.2024 को 02 महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका हैं। वांछित ममता की गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय से NBW लिया गया था और एसएसपी द्वारा ₹ 5000 रुपये का ईनाम भी घोषित किया गया था।

भतरौजखान पुलिस टीम रहीं शामिल

1-अपर उ0नि0 करतार सिंह
2-कानि0 नीरज पाल
3-कानि0 कमल भोज
4-म0कानि0 मंजू