अल्मोड़ा: अनूप सिंह नेगी मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता, यह 08 टीमें सेमीफाइनल में

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे में खेल मैदान में अनूप सिंह नेगी मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

इतनी टीमें शामिल

जिसमे शुक्रवार रात कड़े मुकाबले में आठ टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गईं। जिसमे क्वार्टर फाइनल मैचों के बाद सितारगंज, जमणीया (चौखुटिया), कृष्णा कलब भटकोट (चौखुटिया), बाबा हार्डवेयर (स्याल्दे), सोनी बिंसर (रानीखेत), नेगी कंट्रेक्शन व सप्लायर (स्याल्दे) व पैठाना ग्रामसभा व स्याल्दे बाजार की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं। इस वॉलीबाल टूर्नामेंट में 18 टीमें प्रतिभाग कर रहीं हैं।

रहें मुख्य अतिथि

इस मौके पर ग्राम ईड़ा बिरोली निवासी अनूप सिंह नेगी के पौत्र नरेंद्र सिंह बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस मेमोरियल प्रतियोगिता के जरिये अनूप सिंह नेगी का याद किया जा रहा है और यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।