अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के युवाओं के लिए जरूरी खबर है। आकाशवाणी अल्मोड़ा में ब्रॉडकास्ट असिस्टेंट (प्रसारण सहायक) के अस्थायी पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
दी यह जानकारी
जानकारी के अनुसार इस संबंध में कार्यक्रम प्रमुख रमेश चंद्रा ने बताया कि इन पदों के लिए नगर निगम के 20 से 50 आयु के स्नातक पास और कंप्यूटर कार्य में निपुण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। इच्छुक प्रतिभागी 18 जून तक आवेदन करें। जो निर्धारित समय तक स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से आवेदन पत्र केंद्र निदेशक आकाशवाणी अल्मोड़ा के पते पर भेजने होंगे। पते में ब्रॉडकास्ट असिस्टेंट (प्रसारण सहायक) के कार्यों के लिए प्रार्थना पत्र दर्ज हो।