अल्मोड़ा: इन विभूतियों से मांगे गए आवेदन, जिन्हें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री उपाधियों से किया गया जाएगा सम्मानित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ अल्मोड़ा जिले में ऐसी विभूतियों से आवेदन मांगे जा रहे हैं, जिन्होंने अपने क्षेत्र में बेहतर कार्यों से समाज को नई दिशा दी है।

दी यह जानकारी

जानकारी के अनुसार इस संबंध में क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. चंद्र सिंह चौहान ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा से भी ऐसी विभूतियों से आवेदन मांगे जा रहे हैं, जिन्होंने अपने क्षेत्र में बेहतर कार्यों से समाज को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति को निर्धारित प्रारूप में अपना विवरण 15 जून तक निदेशक संस्कृति निदेशालय देहरादून और क्षेत्रीय पुरातत्व कार्यालय अल्मोड़ा भेजना होगा। कहा कि इस संबंध में अधिक जानकारी https://awards.gov.in वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं।

किया जाएगा सम्मानित

जिसमे गणतंत्र दिवस पर कला, साहित्य, सामाजिक कार्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली हस्तियों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री उपाधियों से सम्मानित किया जाएगा।