उत्तराखंड: उत्तराखंड में रहने वाले प्रवासी श्रमिकों और छात्रों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। अब वे केवल आधार कार्ड या कोई अन्य पहचान पत्र दिखाकर किसी भी गैस एजेंसी से 5 किलोग्राम वाला छोटा LPG सिलिंडर प्राप्त कर सकेंगे।
दी यह जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में रिस्पना पुल स्थित दूरदर्शन केंद्र में मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में अपर आयुक्त खाद्य पीएस पांगती ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खाद्य विभाग के अनुसार, राज्य में घरेलू एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। 1 मार्च, 2026 से अब तक 18 लाख से अधिक सिलिंडर वितरित किए जा चुके हैं। गैस की पैनिक बुकिंग में भारी गिरावट आई है। 15 मार्च को जहां 90 हजार बुकिंग हुई थी, वहीं 6 अप्रैल तक यह आंकड़ा घटकर 45 हजार पर आ गया है। राज्य में पेट्रोल और डीजल की भी कोई किल्लत नहीं है। अपर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि गैस और ईंधन की कालाबाजारी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।