अल्मोड़ा: इन मांगों को लेकर आशा, आंगनबाड़ी और भोजनमाताओं ने किया धरना प्रदर्शन, दी यह चेतावनी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ अल्मोड़ा में न्यूनतम मानदेय समेत तमाम मांगों के निराकरण को लेकर आशा, आंगनबाड़ी और भोजनमाताओं ने धरना प्रदर्शन किया।

आंदोलन की चेतावनी

जिस पर आज बुधवार को‌ सेंट्रल आफ ट्रेड यूनियन (सीटू) के बैनर तले नगर के गांधी पार्क में आयोजित धरना प्रदर्शन स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपनी सेवाएं दे रही हैं। दूरस्थ गांवों में आशाएं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ बनी हुई हैं। इसके बाद भी सरकार उनके अधिकारों का हनन कर रही है। यहां तक कि सरकार ने उनसे यूनियन का अधिकार तक छीन लिया है। कहा कि 26 हजार रुपये मानदेय और सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग अब तक अधूरी है। वहीं भोजनमाताओं ने भी सरकार से लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की। साथ ही उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

रहें मौजूद

इस दौरान जिलाध्यक्ष आशा विजय लक्ष्मी, नीमा जोशी, भगवती आर्य, ममता मेहता, नीमा जोशी, पूजा बगड़वाल, ममता तिवारी, सुनीता टम्टा, चंपा आर्य, दीपा मेहता, गीता देवी, मंजू भाकुनी, मीना लोहनी, सुनीता टम्टा, कंचन पाटनी, ममता भट्ट, हेमा पवार, बीना पाठक, जानकी देवी, भगवती बिष्ट, शोभा देवी, जानकी कांडपाल, चंपा पांडे समेत अन्य मौजूद रहे।