अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल मंगलवार को लंबित समस्याओं का समाधान न होने पर आशाओं ने नारेबाजी की।
आशाओं ने जताया आक्रोश
जिस पर आक्रोशित आशाओं ने संयुक्त ट्रेड यूनियन सीटू के बैनर तले धरना दिया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नगर के मालरोड स्थित गांधी पार्क में आयोजित धरना स्थल पर आशाओं ने कहा कि कोराना काल में आशाओं ने पूरे मनोयोग से काम किया। कहा कि आशाओं को स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ कहा जाता है। गर्भवतियों से लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जिम्मेदारियों का बखुबी पालन कर रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी आशाओं की समस्याओं को दरकिनार किया जा रहा है। कहा कि आशा लंबे समय से न्यूनतम मानदेय 26 हजार रुपये करने, आशाओं को नियमित करने की मांग उठा रहे हैं, लेकिन शासन प्रशासन की ओर से उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। इसके अलावा आशाओं ने श्रम संहिताओं का विरोध किया। सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के विरुद्ध एकजुट होकर संघर्ष का आह्वान किया।
रहें मौजूद
इस मौके पर संगठन की जिलाध्यक्ष विजय लक्ष्मी, ममता भट्ट, नीमा जोशी, भगवती आर्या, ममता भट्ट, हेमा पवार, रेखा आर्या, मुन्नी देवी, तुलसी देवी, माया नेगी, शोभा देवड़ी, हेमा देवी, संजू देवी, गीता देवी, सुषमा समेत भोजनमाता कमला जोशी, सावित्री, प्रेमा देवी, मोहनी देवी आदि मौजूद रहे।