कांग्रेस की विचारधारा से भाजपा के नेता लगातार जुड़ने का काम कर रहे हैं एक बार फिर अल्मोड़ा के बालेश्वर बोर्ड के लगातार दो बार के सभासद जगमोहन सिंह बिष्ट ने भाजपा का दामन छोड़ आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करी। भूपेंद्र सिंह भोज के नेतृत्व में जगमोहन बिष्ट ने कांग्रेस का दामन थामा।

विकास कार्य के लिए कांग्रेस पार्टी ही सक्षम है
जगमोहन का कहना है कि उत्तराखंड में विकास सिर्फ कांग्रेस पार्टी द्वारा ही सक्षम है इसीलिए अपने प्रदेश की जनता एवं अल्मोड़ा के विकास के लिए कांग्रेस और उसकी विचारधारा को अपनाने का काम किया ।


बालेश्वर वार्ड से हैं सभासद
जगमोहन सिंह बिष्ट पूर्व में छात्र संघ के उप सचिव भी रह चुके हैं। दो बार लगातार बालेश्वर वार्ड से सभासद और साथ ही साथ नगर पालिका की योजना कमेटी के सदस्य भी हैं।
मौजूद कार्यकर्ता
इस मौके पर नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी पूरन रौतेला, जिला महामंत्री गीता मेहरा, जिला उपाध्यक्ष ताराचंद जोशी, सभासद सचिन टम्टा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह गैलाकोटी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पवन मेहरा, सेवा दल के ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल एवं दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।