अल्मोड़ा: शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर के प्रतिष्ठित बियरशिबा स्कूल ने एक नई और सराहनीय पहल की शुरूआत की है।
इस पहल की शुरुआत
मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय प्रबंधन ने इस वर्ष कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष स्कॉलरशिप योजना की घोषणा की है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस योजना का मुख्य लक्ष्य केवल अंक हासिल करना नहीं, बल्कि ऐसे छात्र तैयार करना है जो भविष्य में समाज के लिए एक आदर्श स्थापित कर सकें। स्कॉलरशिप के साथ-साथ इन विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। विद्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह कदम उन प्रतिभावान छात्रों के लिए है जो संसाधनों के अभाव में पीछे न रहें और अपनी शैक्षणिक यात्रा को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकें।
• पात्रता: कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 95% से अधिक अंक।
• सुविधाएं: आकर्षक स्कॉलरशिप और उन्नत शैक्षणिक वातावरण।
• संपर्क: इच्छुक अभिभावक और छात्र अधिक जानकारी के लिए विद्यालय के हेल्पलाइन नंबर 7078796616 पर संपर्क कर सकते हैं।
अल्मोड़ा: मेधावियों को पंख लगाएगा बियरशिबा स्कूल,10वीं में इतने अंक लाने वाले छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप