अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा नगर में माल रोड अल्मोड़ा स्तिथ भगवान शिव के रूप माने जाने वाले भगवान भैरव के दोनों भैरव मंदिरों में आज भैरव अष्टमी पर्व पर विशाल भंडारे का आयोजन होने वाला है।

पूजा के पश्चात् विशाल भंडारे का आयोजन
मंदिर समिती ने पूजा के पश्चात् सभी श्रद्धालुओं से आज 5 दिसंबर को मंदिर पहुंचकर भगवान भैरव का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। आज सुबह पांच बजे पूजा होगी साथ ही भगवान भैरव को भोग लगाकर तत्पश्चात् दोपहर 01 बजे से विशाल भंडारा आयोजित किया जायेगा।
बैठक में रहें उपस्थित
बैठक में मंदिर समिती से अरूण रौतेला, मनोज, नाथ गोस्वामी, भैरव गोस्वामी, मनीष जोशी, मनोज सिंह पवार, आशु गोस्वामी, आनंद सिंह कनवाल, गिरिश नाथ गोस्वामी, संतोष गोस्वामी, राकेश जोशी, सचिन राणा, गोविंद नाथ गोस्वामी, अमन अधिकारी, सूरज वाणी, आशीष भारती, कमल मेहता, जगदिश तिवारी, नीरज डंगवाल, इंदर गोस्वामी, गोकुल खनी, गौरव आर्या, विक्रम चौहान, रविंद राणा, भगवान भोजक, दीप चंद्र जोशी, अभिषेक रावत, पवन नगरकोटी, अशोक मेहता, राहुल गोस्वामी उपस्थित रहें।