अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता यहां मालरोड स्थित चौघानपाटा में पर एकत्र हुए। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंक जमकर नारेबाजी की।
दिल्ली के सीएम पर कही यह बात-
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि कश्मीर फाइल्स फिल्म पर केजरीवाल ने सवाल उठाए हैं, जो खेद जनक है। उन्होंने कहा कि वह फिल्म को झूठी बता रहे हैं। कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अत्याचारों को फिल्मी बताया। जिससे पूरे देश के युवाओं में गुस्सा है। उन्होंने कहा कि कश्मीर के पंडितों के साथ जो कुछ हुआ था, वह निंदनीय है। एक फिल्मकार ने सच को लोगों के बीच रखा है। यदि मुख्यमंत्री इस तरह की बयान जारी करेंगे तो उनका बहिष्कार किया जाएगा।
बयान वापस लेने की मांग-
इस पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने केजरीवाल से अपने बयान वापस लेने की मांग की है।
यह लोग रहें मौजूद-
यहां पुतला फूंकने वालों में गोविंद पिलख्वाल, सौरभ वर्मा, आनंद कनवाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।