अल्मोड़ा: राष्ट्र युवा दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में मनाई गई।

रक्तदान शिविर का आयोजन

इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा अल्मोड़ा नगर मंडल के नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिस पर युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा ने कहा कि युवा मोर्चा प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन करता है। इसके अलावा समय आने पर आवश्यकता पड़ने पर जरूरतमंदों को भी रक्त उपलब्ध करवाया जाता है

रहें मौजूद

इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, निकाय प्रकोष्ठ संयोजक दर्शन रावत, हवालबाग मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र जोशी, नगर महामंत्री भाजपा अर्जुन सिंह बिष्ट, पार्षद प्रत्याशी देवेश बिष्ट,अभिषेक जोशी, नगर मंत्री भाजपा दिशांत पवार, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा, नगर महामंत्री पारस कांडपाल, पीयूष  टम्टा, नगर मंत्री मोहित बिष्ट, पंकज बोरा, हर्षवर्धन तिवारी, कुंदन बिष्ट, विनोद मेहता, राहुल बिष्ट, प्रेम डालाकोटी आदि उपस्थित रहे।