अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक 20.06.2025 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्वच्छता अभियान बाइक रैली का आयोजन किया गया।
बाइक रैली का आयोजन
इस मौके पर एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा प्रतिभाग किया गया। स्वच्छता अभियान बाइक रैली रघुनाथ सिटी मॉल से टैक्सी स्टैण्ड तक आयोजित की गयी। अभियान के दौरान आम जनमानस को पम्पलेट आदि वितरित कर अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाये रखने के लिये प्रेरित किया गया। साथ ही स्वच्छता अभियान के तहत शपथ भी दिलाई गयी।
रहें मौजूद
इस स्वच्छ अभियान बाइक रैली में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित कोतवाली अल्मोड़ा, यातायात पुलिस व परिवहन विभाग के कर्म0गण व अन्य लोग मौजूद रहे।