अल्मोड़ा: थाई बॉक्सिंग स्टेट चैंपियनशिप में बिट्टू कनवाल का शानदार प्रदर्शन, जीता स्वर्ण पदक, आगामी इस प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने थाई बॉक्सिंग स्टेट चैंपियनशिप मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया है। देहरादून के परैड ग्राउड में यह चैंपियनशिप आयोजित हुई।

जीता स्वर्ण पदक

इसी क्रम में अल्मोड़ा के बिट्टू कनवाल ने इस चैंपियनशिप में शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में बिट्टू ने स्वर्ण पदक जीता है। फाइनल एकल मुकाबले में 63 किलो भार वर्ग में बिट्टू ने देहरादून के खिलाड़ी को परास्त कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, आगामी 28 जून से महाराष्ट्र के अकोला में आयोजित होने वाली सीनियर नेशनल प्रतियोगिता के लिए बिट्टू का उत्तराखंड की टीम से चयन हुआ है।

दी शुभकामनाएं

जिसके बाद उनकी इस उपलब्धि पर पूर्व खेल निदेशक सुरेश पांडे, लक्ष्मण सिंह कनवाल, वीरेंद्र सिंह कनवाल, देव सिंह, राजेंद्र सिंह, पुष्कर सिंह, बीएस मनकोटी, भोला कनवाल, नवनीत जोशी, अभिषेक राणा, नंदन सिंह समेत कई खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दी हैं।