अल्मोड़ा: भाजपा के प्रत्याशी कैलाश शर्मा ने विभिन्न क्षेत्रों का किया भ्रमण, लोगों से की वोट करने की अपील

आज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कैलाश शर्मा ने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। साथ ही लोगों से जनसंपर्क किया।

वोट करने की अपील-

जनसंपर्क के दौरान उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को लोगों के बीच रखा। उन्होंने लोगों से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और धामी सरकार द्वारा प्रदेश में अंतिम छोर तक खड़े व्यक्ति के पास जनहित की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य किया है ।  उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता समाज के गरीब तबके के व्यक्ति के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है। उन्होंने क्षेत्र और प्रदेश के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कैलाश शर्मा हर वक्त आपके साथ खड़ा रहेगा।  

कार्यकर्ता रहे मौजूद-

भ्रमण कार्यक्रम में सुरेंद्र मेहता सुनील बिष्ट जगदीश तिवारी गोपाल रायल संजय बिष्ट जगदीश बिष्ट मोहन बिष्ट रमेश बिष्ट जमन सिंह जीवन सिंह सचिन आनंद बिष्ट आनंद डंगवाल बच्ची बिष्ट हरीश बिष्ट सुरेश चंदन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।