March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

Health tips: डीहाइड्रेशन से बचने के लिए पिएं छाछ, सेहत को मिलेंगे फायदें, जानें

आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। गर्मी के दिनों में जितना लिक्विड पिएंगे, उतना ही आप डिहाइड्रेशन (Dehydration), लू (Heat stroke) जैसी समस्याओं से बचे रहेंगे। कई पेय पदार्थ (Summer healthy drinks) हैं, जो गर्मी में होने वाली इन बीमारियों से आपको बचाए रखते हैं। छाछ भी एक ऐसा ही तरल पदार्थ है, जो टेस्टी और हेल्दी दोनों ही होता है। छाछ के कई फायदे होते हैं।

🍶छाछ को मट्ठा भी कहते हैं। यह न्यूट्रिशन से भरपूर होता है। आप छाछ दिन में भोजन करते समय पी सकते हैं। ऐसा करने से आपकी पाचन क्रिया अच्छी तरह से काम करती है। इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य को बेहतर करने में मदद करते हैं। छाछ में गुड बैक्टीरिया और लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो आपको गर्मी में होने वाली डायरिया की समस्या में भी राहत दिलाता है।

🍨आइए जानें इसके फायदें-

🍶एसीडिटी से मिलता है छुटकारा-

गर्मी में अक्सर दस्त की प्रॉब्लम हो जाती है। छाछ एसीडिटी, सीने में जलन या पेट से जुड़ी समस्या को दूर करती है। छाछ, खाने को पूरी तरह से पचा देती है। गर्मी में छाछ में काली मिर्च, सेंधा नमक डालकर इसे रोजाना पीना चाहिए। इससे पाचन के साथ पेट की कई समस्याएं दूर होती हैं।

🍶प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है-

छाछ में हेल्दी बैक्टीरिया और कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं। इसे पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है। इसके साथ ही इसमें पाया जाने वाला लैक्टोस शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसके अलावा छाछ में विटमिन सी, ए, ई, के और बी होता है।

🍶पानी की कमी नहीं होती-

गर्मी आते ही शरीर में पानी की कमी हो जाती है। डीहाइड्रेशन की समस्या गर्मियों की सबसे आम समस्या है। डीहाइड्रेशन से बचने के लिए छाछ पीनी चाहिए। आप दिन में एक ग्लास और फिर शाम को एक ग्लास छाछ पी सकते हैं। चाय के वक्त भी छाछ पी जा सकती है।

🍶पाचन में मदद-

जिन लोगों को खाना न पचने की शिकायत होती है। उन्हें रोजाना छाछ पीनी चाहिए। इसे लेने से पाचन अच्छा बना रहता है। इसके साथ में यह आसानी से पच भी जाती है। इसमें अगर एक चुटकी काली मिर्च, जीरा और सेंधा नमक मिला लिया जाए तो और अच्छा है। इसमें अच्छे बैक्टीरिया भी होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद हैं।

🍶मिनरल्स से भरपूर-

छाछ में आयरन, जस्ता, फॉस्फोरस और पोटैशियम पाया जाता है, जो शरीर के लिए बहुत ही जरूरी माने जाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपको ये सारे मिनरल्स एक साथ मिल जाएं तो नियमित रूप से छाछ पियें।

🍶मोटापा कम करने में मददगार-

अगर आपको वजन कम करना है तो रोजाना छाछ पिएं। छाछ एक लो कैलोरी प्रॉडक्ट है। वहीं, छाछ और दूध में एक समान ही प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। छाछ में 8.11 एमजी प्रोटीन है जबकि दूध में 8.26 एमजी होता है।

🍶कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होती है-

किसी भी डेयरी प्रॉडक्ट में कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होती है। क्योंकि मट्ठा एक डेयरी प्रॉडक्ट है इसलिए इसमें कैल्शियम खूब भारी मात्रा में पाया जाता है। हड्डी की मजबूती के लिए और शरीर की बढ़त के लिए छाछ जरूर पियें। आप दिन में एक या दो ग्लास छाछ रोज ले सकते हैं।