अप्रैल का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा। प्रदेश के 6 जिलों में तेज बारिश की संभावना है। चमोली, पिथौरागढ़, नैनीताल में तेज बारिश की संभावना है। रुद्रप्रयाग, चंपावत और अल्मोड़ा में तेज बारिश की संभावना है। आज 29 अप्रैल को नैनीताल, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 28 से 30 अप्रैल तक अन्य जिलों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज बारिश और झोंकेदार हवा चलने की संभावना के दृष्टिगत यलो अलर्ट जारी किया है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।