अल्मोड़ा: भाजपा नगर मंडल नंदा देवी शक्ति केंद्र की बैठक, कहा अजय टम्टा को भारी मतों से विजय बनाकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार बनाएंगे पीएम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक 21/3/2024 को भाजपा नगर मंडल की नंदा देवी शक्ति केंद्र की बैठक गीता भवन में आहूत हुई।

कार्यों के विषय की चर्चा

जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में जिला मंत्री देवाशीष नेगी का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को मिला। मुख्य वक्ता ने शक्ति केंद्र के पांचो बूथों के अध्यक्ष और टीम के साथ बैठक कर उनके कार्यों के विषय में उनको अवगत कराया। मुख्य वक्ता ने सभी के कार्य उनको बताएं एवं बूथों की टीम का सत्यापन कर एवं बूथों की टोलियां को मजबूत करने हेतु उनके करणीय कार्य उनके सम्मुख रखे गए।

400 पार नारे के माध्यम से मोदी के कार्यों को जनता के सामने लाया जाएगा

नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने सभी शक्तिकेंद्र के समस्त कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि आगामी 19 अप्रैल को होने जा रहे लोकसभा चुनाव मे हर बूथ मे आज से मेहनत कर बूथ को मजबूत कर अजय टम्टा को भारी से भारी मतों से विजय बनाकर मोदी को मजबूत कर उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाए। मोदी का दिया हुआ नारा  अबकी बार 400 पार उस नारे के माध्यम से मोदी द्वारा किए गए कार्यों को कार्यकर्ताओं  के माध्यम से जनता के सम्मुख ले जाया जायेगा।

यह लोग रहें उपस्थित

आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू व संचालन नगर महामंत्री मनोज जोशी अर्जुन बिष्ट ने किया। आज की बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में देवाशीष नेगी, जिला कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, महामंत्री अर्जुन बिष्ट, मनोज जोशी, नगर मंत्री रमेश मेर, नगर कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल, नगर सोशल मीडिया प्रभारी आशीष गुरुरानी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नमन गुरुरानी, शक्ति केंद्र संयोजक श्याम पांडे, हिमाल शर्मा, सलमान अंसारी, मुकुल कुमार, दानिश खान,अभिषेक जोशी, सोनू कनवाल, नमन बिष्ट, रोहित साह, अजय सिरारी, बूथों के अध्यक्ष एवं बूथों की कमेटी उपस्थिति रही।