अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी के अल्मोड़ा पिथौरागढ़ सीट के प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में जिला सहकारी बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष ललित लटवाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कैंट, थाना बाजार,सेलाकोला वार्ड में जनसंपर्क किया।
देश का चुनाव नए इतिहास को लिखने जा रहा- ललित लटवाल
साथ ही मोदी के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया। लोगों से संपर्क करते समय ललित लटवाल ने कहा कि इस बार देश का चुनाव नए इतिहास को लिखने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार इस बार 400 से अधिक सीट जीत कर भारतीय जनता पार्टी एक नया इतिहास लिखने जा रही है। इसी क्रम में अल्मोड़ा लोकसभा सीट को भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजय जनता 5 लाख से अधिक वोटो से जीतकर इतिहास बनाने की और अग्रसर है।
यह रहें उपस्थित
प्रचार करने वालों में पूर्व जिला मंत्री विनीत बिष्ट ,जगदीश चौहान,मदन बिष्ट,जगदीश नगरकोटी,सुधीर कुमार,मीना भैसोड़ा, गंगा पाण्डे,गंगा बिष्ट, रोहित साह, विजय चौहान, कंचन बिष्ट, सगुफ्ता,सना, यश साह, दीपक वर्मा,सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।