अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में रानीखेत जिले में भारतीय जनता पार्टी का अनुसूचित बस्ती संपर्क अभियान जारी है।
लोगों ने रखी समस्याएं
जिस पर जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट व मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह रौतेला के नेतृत्व में गनाई की अनूसुचित बस्ती में सामूहिक रूप से सूक्ष्म जलपान का आयोजन किया गया। यहां संपर्क अभियान चलाया गया। इस मौके पर लोगों ने विभिन्न समस्याएं रखी।
यह लोग रहें मौजूद
इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता गोस्वामी, सह संयोजक कुलदीप आर्या, बंशीधर कुमयां, मंडल महामंत्री दीपक नेगी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह पटवाल, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गणेश नायक, उपाध्यक्ष गोपाल गिरी, हेम चंद्र, भुवन गिरी, कमल राम आदि मौजूद रहे।