अल्मोड़ा: सड़क पर निर्माण सामग्री डाल मार्ग बाधित करने वाले ठेकेदार पर पुलिस की कार्यवाही, 10 हजार का जुर्माना

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चन्द्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा जनपद में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

पुलिस का अभियान

इसी क्रम में आज दिनांक 12.04.2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी धारानौला आनंद बल्लभ कश्मीर द्वारा पुलिस टीम के साथ धारानौला क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान ठेकेदार सिराजुद्दीन निवासी तल्ला दन्या, धारानौला द्वारा सड़क मार्ग पर निर्माण सामग्री रखकर अतिक्रमण किया गया था, जिससे आमजन की आवाजाही एवं यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी तथा दुर्घटना की संभावना बनी हुई थी। तत्काल कार्यवाही करते हुए संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए ₹10,000/- (दस हजार रुपये) का चालान किया गया। साथ ही सड़क मार्ग से निर्माण सामग्री हटाकर मार्ग को सुचारू कराया गया।