अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है।
बैठक का आयोजन
जिस पर आज गुरूवार को पातालदेवी स्थित भाजपा जिला पार्टी कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। जिसमे कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई। जिसमे तय किया गया कि आगामी छह अप्रैल को भव्य रूप से भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। भाजपा जिला प्रभारी और एनआरएचएम के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने कहा कि स्थापना दिवस पर पार्टी बूथ से जिला स्तर तक कार्यक्रम आयोजित करेगी और घर-घर ध्वजारोहण किया जाएगा।
रहें मौजूद
इस मौके पर यहां नगर निगम महापौर अजय वर्मा, पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, महिपाल बिष्ट, दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश चंद्र खोलिया, कैलाश गुरुरानी, त्रिलोचन जोशी, अरविंद बिष्ट, रेखा आर्या, लीला बोरा, मीना भैसोड़ा, ललित लटवाल, बिशन सिंह कनवाल, मनोज तिवारी, अमित साह, अर्जुन बिष्ट, गोपाल जीना, नवीन बिष्ट, संजय बिष्ट, सुंदर मटियानी, आनंद डगवाल, मनोज सनवाल, सुनील कर्नाटक, सलमान अंसारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।