अल्मोड़ा: भाजयुमो की हवालबाग मंडल की कार्यकारिणी घोषित, रोहित बिष्ट और बालम मेहता बने महामंत्री

भाजपा हवालबाग युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह सलाल ने भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजन चंद्र जोशी की संस्तुति पर कार्यकारिणी घोषित कर दी है। रोहित बिष्ट और बालम मेहता को मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

    इसके अलावा नीरज नेगी, किशन सिंह बिष्ट, अमित मेहता को उपाध्यक्ष, राजेंद्र सिंह बिष्ट, नीरज रौतेला, बालम रौतेला को मंत्री, प्रमोद पांडे को कोषाध्यक्ष और सचिन कुमार को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सूरज सलाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याण कार्यकारिणी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी की मजबूती के लिये कार्य करने का आहृान किया।

कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी

युवा मोर्चा मंडल की नई कार्यकारीणी घोषित होने पर पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, भाजपा हवालबाग मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट आदि कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी।