अल्मोड़ा ब्रेकिंग: यहा बस दुर्घटनाग्रस्त, 18 यात्री घायल, मची चीख पुकार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहा सल्ट में बस का पट्टा टूटने से दुर्घटना हो गई। यह बस रामनगर से सराइखेत जाने वाली बस डोटियाल चौराहे से चंद दूरी पर दुर्घटना ग्रस्त हो गई।

बड़ी जनहानि होने से बची-

जानकारी के अनुसार बस का कमानी पट्टा टूटने से बस असंतुलित हो गयी। बस लगगभ सौ मीटर गहरी खाई की लुढने लगी। अचानक बस एक पेड़ पर जाकर रुक गयी जिससे बड़ी जनहानि होने से बच गयी। बस में कुल 18 लोग सवार थे।सभी को मामूली चोटे आयी है।