March 20, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा ब्रेकिंग: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक़्कर, महिला की मौत, बेटा घायल

 3,119 total views,  4 views today


अल्मोड़ा से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। यहाँ नगर के दुगालखोला में शुक्रवार देर शाम एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें तेज रफ्तार ट्रक ने विपरित दिशा से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मारी दी। इस हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वही बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सड़क हादसे में महिला की मौत–

जानकारी के अनुसार नगर के राजपुरा भ्यारखोला निवासी 50 वर्षीय पूनम देवी पत्नी सुनील कुमार अपने बेटे अश्विनी कुमार के साथ बाइक से अपने घर से मुख्य बाजार अल्मोड़ा की ओर जा रही थी। तभी दुगालखोला गोल मार्केट के पास विपरित दिशा से आ रहे रेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी दी। इसमें महिला की मौत हो गई और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इमरजेंसी में तैनात डॉ. मोनिका ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वही बेटे का उपचार चल रहा है। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वही घटना के बाद ट्रक सवार चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी धरपकड़ में पुलिस जुट गई है।

अस्पताल पंहुचें लोग-

इस घटना के बाद परिजनों को सात्वना देने पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एके सिंकदर पवार आदि लोग जिला अस्पताल पहुंचे।

You may have missed