अल्मोड़ा ब्रेकिंग: 23 फरवरी से लापता युवक का विश्वनाथ घाट की नदी में मिला शव

अल्मोड़ा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के नगर का एक युवक को कुछ दिनों से लापता था, उसका आज नदी से शव बरामद हुआ है।

युवक का शव बरामद

मिली जानकारी के अनुसार मनोज कनौजिया पुत्र स्व० जगदीश लाल 31 वर्षीय निवासी विवेकानन्दपुरी नियर स्टेडियम अल्मोड़ा बीते 23 फरवरी 2024 को घर से विश्वनाथ घाट को अन्तिम संस्कार में गया था। जिसके बाद से वह घर नहीं पंहुचा था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। जिसके बाद से पुलिस कई बार विश्वनाथ घाट तलाशी के लिए पंहुची, लेकिन युवक का कोई पता नहीं लगा। वहीं आज स्थानीय लोगों ने शव विश्वनाथ घाट की नदी के मसाण की खाई में डूबा देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना पर एनडीआरएफ व पुलिस टीम मौके पर पंहुची है।