May 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: पुलिस ने स्कूल में लगाई जागरुकता क्लास, इन विषयों पर दी जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। आज दिनांक- 12.09.2023 को सोमेश्वर पुलिस के उपनिरीक्षक धरम सिंह द्वारा थाना क्षेत्र के स्कूल राजकीय इन्टर कॉलेज मनान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पुलिस का जागरूकता अभियान

इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावो से जागरूक कर जीवन में हमेशा नशे से दूर रहने तथा गांव या आसपास नशे से सम्बन्धित सामग्री बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने हेतु बताया गया। पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराध के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर बताया कि गांव-देहात के लोग जागरूकता के अभाव में साइबर ठगी के शिकार बन जाते है जागरूक रहकर इनसे बचा जा सकता है, बचाव के उपाय बताकर लोगों को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। सोशल मीडिया का उपयोग सावधानी पूर्वक करने हेतु सचेत किया गया।

इन नंबरों की दी जानकारी

इसके अलावा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर यातायात नियमों व एमवी एक्ट के प्रावधानों की जानकारी देकर यातायात नियमों का हमेशा पालन करने और बालिग होने तक वाहन नहीं चलाने की उचित हिदायत दी गई। पुलिस हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, साईबर क्राईम हेल्प लाईन नम्बर 1930, महिला हेल्प लाईन नम्बर 1090 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या/शिकायत होने पर तत्काल इन नम्बरों पर सूचना देने हेतु बताया गया।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान रहें मौजूद

छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टॉफ को उत्तराखण्ड पुलिस एप में उपलब्ध सभी आनलाईन सुविधाओं, महिला सुरक्षा फीचर गौरा शक्ति व 🆘 बटन की उपयोगिता के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान लगभग 180 छात्र-छात्राएं व स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।