अलमोड़ा: भारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए अल्मोड़ा जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े कदम उठाए हैं।
आदेश जारी
जिस पर अल्मोड़ा जनपद में कल 09 जुलाई, 2026 को सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। मौसम विभाग ने 09 जुलाई के लिए अल्मोड़ा सहित कई जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जिसके तहत कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। भारी वर्षा के कारण भूस्खलन, बाढ़, बोल्डर गिरने और जलभराव जैसी संभावित आपदाओं के जोखिम को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है।
दिए यह निर्देश
जिला प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी, अल्मोड़ा को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। आदेश का पालन न करने की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।