अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कुछ दिनों से चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रहीं हैं। लगातार चोरों के हौंसले बुलंद हो रहें है। जिससे लोगों में दहशत है। इन बढ़ती चोरियों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
दुकान में चोरी की घटना
मिली जानकारी के अनुसार खोल्टा में नियर PWD आफिस, लोअर माल रोड अल्मोड़ा में दिनेश चंद्र जोशी की दुकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दुकान से 15 हजार की नगदी व दुकान के शटर के दोनों लाॅक गायब हुए हैं। इस घटना की जानकारी शुभम जनरल स्टोर के दुकान मालिक को आज पता चली। जब वह सुबह 9 बजे दुकान खोलने आए। तब शटर के ताले गायब मिले और नगदी भी चोरी हुई है। उन्होंने इस घटना की तहरीर बेस पुलिस चौकी में दी है। इससे पहले भी नगर में कई मकानों, दुकानों में चोरी की घटनाएं सामने आई है। जिसमें अभी भी कई चोरियों का खुलासा नहीं हुआ है। जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है।