अल्मोड़ा: हवालबाग में आयोजित हुआ जनता दरबार कार्यक्रम में पंहुचे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, इतने लाख योजनाओं का किया लोकार्पण, इन अभ्यर्थियों को बांटे चेक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज मंगलवार को विकासखंड हवालबाग में जनता दरबार का आयोजन किया गया।

जनता दरबार का आयोजन

इस दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभिन्न योजनाओं के लिए 230.20 लाख की योजनाओं का लोकार्पण किया। साथ ही 10 लाख के भी चेक लाभार्थियों को वितरित किये।‌। साथ ही कैबिनेट मंत्री ने जनता दरबार को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता को समर्पित सरकार है। कहा कि राज्य के विकास के लिए समर्पित वर्तमान सरकार राज्य के विकास एवं इसके मूल रूप को संरक्षित करने के लिए लगातार नए नए फैसले ले रही हैं। उन्होंने जनता दरबार में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां आई समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए। शिविर में आई समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाए। इस शिविर में पांच शिकायतें पंजीकृत हुई और कई लोगों ने मौखिक रूप से अपनी समस्याओं से कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया। इनमें से अधिकतर समस्याओं का निस्तारण कैबिनेट मंत्री ने मौके पर ही कराया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपसी समन्वय की कमी नहीं होनी चाहिए। कहा कि अधिकारी आपसी समन्वय के साथ लोगों की समस्याओं को निस्तारित करें। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने शिविर में लगे स्टॉलों का भी निरीक्षण किया। वहीं, डीएम ने अधिकारियों को प्राप्त समस्याओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

जनता दरबार को किया संबोधित

शिविर के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. रावत ने विधानसभा क्षेत्र जागेश्वर के सीएचसी जैंती में बीपीएचयू लैब का निर्माण कार्य लागत 50 लाख, विस क्षेत्र सोमेश्वर के स्वास्थ्य केन्द्र बिजौरिया का भवन निमार्ण कार्य लागत 45.24 लाख रुपये, विस क्षेत्र अल्मोड़ा के जनपद अल्मोड़ा के पीएचसी केन्द्र भैंसियाछाना में पीएम-एबीएचआईएम के अंतर्गत ब्लॉक पब्लिक हैल्थ यूनिट का निर्माण कार्य लागत 50 लाख, विस क्षेत्र द्वाराहाट के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत पीएम-एबीएचआईएम योजना के तहत सीएचसी द्वाराहाट ब्लॉक पब्लिक हैल्थ यूनिट का निर्माण कार्य लागत 49.93 लाख और विस क्षेत्र सोमेश्वर के अयारपानी में परिवार उपकेंद्र एवं वैलनेस सेंटर का निर्माण कार्य लागत 35.03 लाख, कुल 230.20 लाख की योजनाओं का लोकार्पण किया।

वितरित किए चेक

इसके अलावा समस्याओं से संबंधित शिकायती पत्र मंत्री के सम्मुख लोगों ने समाधान के लिए रखे गए। इनमें से अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिन समस्याओं का समाधान मौके पर संभव नहीं था उन शिकायती पत्रों को संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। साथ ही शिविर में समाज कल्याण, चिकित्सा विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, आपूर्ति विभाग, सेवायोजन, दुग्ध विकास, रेशम विभाग, विद्युत समेत अन्य विभागों ने अपने अपने स्टाल लगाकर लोगों को लाभान्वित किया। उन्होंने 10 लाभार्थियों को अटल आवास योजना के अंतर्गत 10 लाख रुपये के चेक लाभार्थियों को सौंपे, 8 लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृति पत्र सौंपे गए। दो लोगों को दिव्यांग सहायक उपकरण दिए गए। दो स्वयं सहायता समूहों (उम्मीद की किरण तथा लक्ष्य स्वयं सहायता समूह) को 6 लाख रुपए के सीसीएल चेक दिए गए।

रहें मौजूद

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे, सीडीओ दिवेश शाशनी, एसएसपी देवेंद्र पींचा, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश चंद्र खोलिया, गौरव पांडे, एसडीएम संजय कुमार, मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट, पूर्व डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, रवि रौतेला, लोकेश कालाकोटी, त्रिलोचन जोशी, हरीश कनवाल, मदन बिष्ट, अमित बिष्ट, मनोज तिवारी, धमेंद्र बिष्ट, सुनील कर्नाटक, रमेश बहुगुणा, अर्जुन बिष्ट, आनंद सिंह भोज समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।